कोरिया

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिये 6 छात्राओं का हुआ चयन, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की है छात्राएं…..

Advertisement

(रामप्रसाद गुप्ता) : मनेंद्रगढ़। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग की 6 छात्राओं का चयन किया गया है। जशपुर में आयोजित संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में विद्यालय की जूडो कराटे में सिद्धहस्त छात्राएं व्यायाम शिक्षक सुमित जयसवाल के निर्देशन में संभागीय स्तरीय जूडो कराटे खेल प्रतियोगिता में कोरिया जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर सरगुजा, बलरामपुर और कोरिया जिले की टीम सम्मिलित हुई थी।

Advertisement
Advertisement


विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने एवं राज्य स्तर पर चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। राज्य स्तर पर चयनित छात्राओं में अंडर 14 वर्ग में दुर्गावती मरावी, अंडर-17 में संध्या देवी, अनीशा, पिंकी आकांक्षा सिंह, इशिका सिंह एवं अंडर-19 में मायावती का चयन किया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button