देश

शिंदे गुट छोड़ सकते हैं 22 विधायक….बीजेपी के सौतेले व्यवहार से नाराज, ‘सामना’ के नए लेख में सनसनीखेज दावा

(शशि कोन्हेर) : महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर सियासी भूचाल आ गया है। ये भूचाल सामना में छपे एक लेख के बाद शुरू हुआ है। सामना ने अपने नए लेख में दावा किया है कि शिंदे गुट के 22 विधायक शिवसेना में रहकर खुश नहीं हैं, उनका दम घुटने लगा है और वे कभी भी पार्टी छोड़ सकते हैं।

Advertisement

दावा कर दिया है कि ये विधायक मानते हैं कि बीजेपी द्वारा उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सामना के इस लेख पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे मजाक बताते हुए कहा कि इस समय उद्धव गुट ही सबसे ज्यादा नाखुश है। जितनी उदासीनता वहां है, वो कहीं और नहीं। वैसे सामना के लेख में ये भी बताया गया है कि शिंदे गुट चाहता है कि उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार के चुनाव में भी 22 सीटों पर लड़ने का मौका मिले। लेकिन बीजेपी 5 से 7 सीटें ही देने को तैयार है।

Advertisement
Advertisement

अब सामना में ये सारे दावे इसलिए किए गए हैं क्योंकि शिंदे गुट के एक लोकसभा सदस्य कीर्तिकर ने कहा था कि हम भी एनडीए का हिस्सा हैं। ऐसे में हमे भी उचित सम्मान मिलना चाहिए, हमारे काम भी होने चाहिए। अभी तो हमे ऐसा लगता है कि हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button