देश

प्रयागराज से अगवा व्यापारी के बेटे की बेरहमी से हत्या….अरवारी जंगल में मिला शव

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ कस्बे से व्यापारी के बेटे को अगवा कर बदमाशों ने चित्रकूट के अरवारी जंगल में पत्थरों से बुरी तरह कूचकर मार डाला। इसके बाद शव को जंगल में फेंक कर हत्यारे मौके से भाग निकले। चरवाहों की सूचना पर रविवार को सुबह बरगढ़ पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। प्रयागराज व चित्रकूट की पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।

Advertisement
Advertisement

प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ सदर बाजार निवासी पुष्पराज केसरवानी उर्फ विक्की का 14 वर्षीय बेटा शुभ केसरवानी शनिवार की शाम करीब चार बजे घर से निकला था। इसके बाद फिर घर लौटकर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बताते है कि रात करीब साढ़े आठ बजे किसी अज्ञात व्यक्तियों पुष्पराज को फोन कर अपहरण की बात कहकर फिरौती मांगी। कहा कि उसका बेटा शुभ उनके कब्जे में है। पंद्रह लाख रुपये लेकर डभौरा के जंगल में आने की बात कही। धमकाया कि पुलिस को बताया तो बेटे को गोली मार देंगे। सूत्रों की माने तो पिता ने गुपचुप तरीके से बेटे को छुड़ाने का प्रयास भी शुरू कर दिया था। लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। जिससे पुलिस सक्रिय हो गई।

Advertisement

शंकरगढ़ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने जिले की सीमा होने के नाते बरगढ़ थाना के अलावा एमपी के डभौरा थाना पुलिस से भी संपर्क किया। बताते हैं कि बदमाशों की लोकेशन आसपास के जंगलों में मिल रही थी। फलस्वरूप परिजन और पुलिस टीम बदमाशों तक पहुंचने के लिए रात भर लगे रहे। रविवार को सुबह फरवरी जंगल में पहुंचे कुछ चरवाहों ने खून से लथपथ किशोर का शव पड़ा हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में थाना प्रभारी बरगढ़ अंजनी कुमार सिंह ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शंकरगढ़ पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या किशोर की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button