छत्तीसगढ़

2 कर्मचारी हुए सस्पेंड, जेडी ने निरीक्षण में पकड़ी थी लापरवाही……

Advertisement

बिलासपुर – स्कूल शिक्षा विभाग ने एक सहायक वर्ग 2 एवं एक भृत्य को निलंबित कर दिया है। संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग ने 11 दिसम्बर को निलंबन के आदेश जारी किये हैं। निलंबित कर्मचारियों में राजेन्द्र नगर स्थित शासकीय उमावि में पदस्थ सहायक वर्ग दो उमेश शर्मा एवं सेंवार (बिल्हा ब्लॉक) उमावि में कार्यरत भृत्य विकास वर्मा शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

  उमेश शर्मा को कैश रजिस्टर का समुचित संधारण नहीं किये जाने और भृत्य विकास वर्मा को तीन महीने से लगातार कार्य पर अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त संचालक शिक्षा आरपी आदित्य ने इन दोनों स्कूलों का निरीक्षण किया था।

Advertisement

इन्हें अभिलेख पूर्ण करने एवं नियमित रूप से स्कूल आने की हिदायत दी गई थी। फिर भी उनके काम-काज में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। सहायक वर्ग दो  उमेश शर्मा को शासकीय कन्या उमावि सरकण्डा एवं भृत्य विकास वर्मा को बीईओ आफिस बिल्हा में संलग्न किया गया है।

Advertisement

नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button