अंतरराष्ट्रीय

2009 में 17 प्रतिशत के पास थे बैंक खाते, आज 80 फीसद लोग करते हैं डिजिटल भुगतान- भारतीय राजदूत

(शशि कोन्हेर) : अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि वर्ष 2009 में भारत में केवल 17 प्रतिशत लोगों के पास बैंक खाते थे। उन्होंने कहा कि उस समय काफी कम संख्या में डिजिटल भुगतान होते थे। उन्होंने बताया कि उस समय सिर्फ 15 फीसद लोगों ने डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल किया था और सिर्फ 4 प्रतिशत लोगों के पास यूनिक आईडी दस्तावेज था।

Advertisement

उन्होंने कि आज भारत में करीब 80 प्रतिशत लोगों के पास बैंक खाते हैं और 80 फीसद लोग डिजिटल भुगतान का उपयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि आज के समय में देश में 99 प्रतिशत लोगं के पास यूनिक आईडी हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में ये सब 1.4 अरब लोगों की आबादी वाला देश में है।

Advertisement
Advertisement

तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि हमारे पास स्टार्ट अप के नाम पर कुछ भी नहीं था। बिल्कुल शून्य था, लेकिन आज के समय में भारत में 77,000 से अधिक स्टार्ट-अप हैं और सबसे बड़ी बात कि उनमें से 108 यूनिकार्न का दर्जा रखते हैं।

Advertisement

उन्होंने युवा शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि भारत की तरह प्रतिभा किसी अन्य देश में नहीं है, क्योंकि देश में 50 प्रतिशत आबादी 25 वर्ष से कम उम्र की युवाओं की है, जो तेज गति से कुशल हो रहे हैं।

Advertisement

इसरो और नासा एक साथ कर रहे काम
राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि नासा और इसरो मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम और एनआइएसएआर (NISAR) पर साथ काम कर रहे हैं, जो हमें जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की निगरानी करने में मदद करेगा।

संधू ने कहा कि आज के समय में अमेरिका की तुलना में भारत में अमेरिकन मोबाइल टावरों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि कई अमेरिकी कंपनियों के भारत में बड़े अनुसंधान एवं विकास केंद्र हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button