देश

झांसी में ट्रैक्टर पलटने से 11 की मौत, मृतकों में 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल……

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश के झांसी में थाना चिरगांव में ट्रैक्टर पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। ट्रैक्‍टर ट्रॉली में 30-32 सवारियां बैठी थीं। वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। 6 गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement


वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे में हुई 11 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के समुचति प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

हादसे पर झांसी पुलिस ने कहा कि प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज झांसी भर्ती कराया गया है तथा मृतकों का पंचनामा कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button