खेलदेश

नीता और अंसारी विश्वकप ट्राफी को लेकर पहुंचे हॉकी संघ के स्टेडियम कार्यालय में 

Advertisement

(शशि कोन्हे :रायपुर : ओडिशा भुवनेश्वर में होने वाले विश्व कप हॉकी टुर्नामेंट शुरु होने से पूर्व ट्रॉफी आज रायपुर पहुंची। हॉकी प्रेमियों ने ट्रॉफी के साथ जश्न मनाया। इससे पूर्व ट्रॉफी का अनावरण मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। इसके बाद बुलंद हौसलों और जोश के साथ ट्राफी को लेकर हॉकी खिलाड़ी और एसोसिएशन के सदस्य नगर भ्रमण करते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम हॉकी संघ के कार्यालय पहुंचे।

Advertisement
Advertisement

स्टेडियम परिसर में इस ट्राफी को लेकर पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी नीता डूमरे व छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी इसे लेकर मंच पर पहुंचे। इस ट्रॉफी को देखने के लिए बड़ी संख्या में हॉकी खिलाडिय़ों के साथ अन्य खिलाड़ी तो मौजूद थे ही साथ ही हॉकी प्रेमी भी उपस्थित थे।

Advertisement

उनकी खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही ट्राफी को लेकर स्टेडियम में प्रवेश हुआ वे लोग खुशी से नाचने और झूमने लगे। कुछ देर स्टेडियम परिसर में रखने के बाद हॉकी ट्राफी को मरीन ड्राइव लेकर गए जहां आम लोग इसे देख सकें। इसके बाद ट्राफी को भुवनेश्वर ओडिशा के लिए रवाना किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button