Uncategorized

पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटोनी के बेटे अनिल एंटोनी के भाजपा में शामिल होने की चर्चा.. मान मनौव्वल में लगी है कांग्रेस

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे ने हाल ही में कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री विवाद पर नाराजगी व्यक्त करते हुए यह कदम उठाया था। इस बीच उन्हें मनाने की भी कोशिश की जा रही है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के मुरलीधरन ने शुक्रवार को अनिल एंटनी से कांग्रेस पार्टी में लौटने के लिए कहा।

Advertisement
Advertisement

मुरलीधरन ने यह भी दावा किया है एंटनी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हैं।  उन्होंने कहा, “अनिल एंटनी भाजपा में जाने के लिए तैयार नहीं हैं। मैंने उनसे कई बार बात की है। मैं उनसे अपना विचार बदलने और कांग्रेस में वापस जाने और पार्टी के नियमों का पालन करने के लिए कह रहा हूं। कांग्रेस गुजरात के सांसद रहे एहसान जाफरी को जलाने की घटना को कभी नहीं भूलती है।”

Advertisement

आपको बता दें कि अनिल एंटनी ने आरोप लगाया था कि बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” के बारे में उनके ट्वीट पर उन्हें गालियां और धमकियां दी गई। पार्टी के सभी पदों से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता नहीं छोड़ी है क्योंकि वह फिलहाल कांग्रेस नेता बने रहना चाहते हैं।

Advertisement

एंटनी ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि भाजपा के साथ बड़े मतभेदों के बावजूद जो लोग बीबीसी और ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रॉ के विचारों का समर्थन करते हैं और उन्हें जगह देते हैं वह एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं।

इस महीने की शुरुआत में सरकार ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की निंदा की। इसे सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए तैयार टूलकिट का हिस्सा करार दिया। सरकार ने ट्विटर और यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से इसे हटा दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button