छत्तीसगढ़

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाया फांसी जांच में जुटी पुलिस

(मुंन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+(सरगुजा) :
थाना क्षेत्र उदयपुर  अंतर्गत ग्राम निम्हा पंचायत ब्लाक लखनपुर के दमाऊकुन्ड़ में  बीते 25 मार्च  की रात एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर  आत्महत्या  कर लिया।


मिली जानकारी के मुताबिक मृतक  सूरज पिता भोलाराम उम्र लगभग 20 वर्ष  निवासी ग्राम दमऊकुड ने बीती रात घर के मयार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

मामले की जानकारी उदयपुर थाना को दी गई सूचना पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंच  शव का पंचनामा कारवाही कर उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरच्यरि में रखे शव का पोस्टमार्टम  26 मार्च को करा परिजनों के  सुपुर्द कर दिया  है। मामले की जांच करने उदयपुर पुलिस जुटी हुई  है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button