गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

युवा साहित्यकार आशुतोष आनंद दुबे छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक नियुक्त हुए….

Advertisement

(सुहैल आलम) : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही – क्षेत्र के युवा साहित्यकार एवं कवि आशुतोष आनंद दुबे को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने नवीन जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही का जिला समन्वयक नियुक्त किया है। राजभाषा आयोग की ओर से रायपुर के संस्कृति भवन में आयोजित राजभाषा आयोग की प्रांतीय बैठक में मुख्य अतिथि अमरजीत भगत, संस्कृति मंत्री छग शासन, अध्यक्षता कुंवर सिंह निषाद, संसदीय सचिव छग शासन रहे।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में इनकी वर्चुअल उपस्थिति रही। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से अंबलगन पी, सचिव संस्कृति विभाग छग शासन तथा विवेक आचार्य, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम में आशुतोष आनंद दुबे को जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही का जिला समन्वयक नियुक्त किया गया। जिसके पश्चात् आशुतोष आनंद दुबे के द्वारा जिला के परिचय गीत की कृति संचालक, संस्कृति विभाग तथा सचिव, राजभाषा आयोग को भेंट किया गया। आशुतोष ने नवीन जिले के बारे में संबोधित करते हुए जिले में संस्कृति, पर्यटन, पुरातत्व एवं अन्य सभी संभावनाओं से संक्षिप्त परिचय करवाते हुए जिले के लिए विशेष योजना तैयार करने का आग्रह किया तथा भाषा, संस्कृति तथा साहित्य के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया, छत्तीसगढ़ी को राजभाषा घोषित करने के लिए आवश्यक योजनाओं के लिए कुछ सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 28 जिलों के जिला समन्वयकों द्वारा अपने विचार रखे गये। छत्तीसगढ़ी भाषा के उन्नयन एवं विकास के साथ ही इसे आठवीं अनुसूची में शामिल कर राजभाषा का दर्जा प्राप्त कराने हेतु रणनीति तय हुई। इसके साथ ही जागेश्वर प्रसाद, सरला शर्मा, देवधर महंत, रामेश्वर शर्मा, जेआर सोनी, डुमनलाल ध्रुव, सुखदेव साहू सहित अन्य वक्ताओं ने अपनी बात रखी। छग राजभाषा आयोग के सचिव अनिल भतपहरी ने आयोग की ओर से आगामी कार्य योजना का स्वरूप प्रस्तुत किया। कार्यक्रम सब आयोग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न जिले से पधारे साहित्यकार, भाषाविद् , सभी जिलों के जिला समन्वयक तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button