छत्तीसगढ़

लखनपुर उदयपुर क्षेत्र को सुखा घोषित करने भाजपा, भाजयूमो व किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने  एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

(मुन्ना पाण्डेय ) : लखनपुर –  (सरगुजा)  बीते दिन बुधवार को भाजपा, भाजयूमो व किसान मोर्चा लखनपुर के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम  ज्ञापन एसडीएम( राजस्व) उदयपुर, लखनपुर को सौंपा है दरअसल क्षेत्र में अल्प वर्षा की समस्या के संबंध में भाजपाइयों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।

साथ ही भाजपा पदाधिकारियों ने बताया  कि क्षेत्र के किसान मौसम की मार झेल रहे हैं लखनपुर उदयपुर तहसील क्षेत्र में सामान्य से भी बहुत कम वर्षा हुई है। ऐसी भयावह स्थिति में क्षेत्र के किसान बैंकों से  लिए कर्ज को लेकर बेहद चिंतित हैं।भाजपा संगठन  द्वारा लखनपुर उदयपुर तहसील को सुखाग्रस्त घोषित करने तथा किसानों का कर्ज माफ करने  आग्रह किया है।

छत्तीसगढ़ शासन ने 01/08/22 के अपने  घोषणा पत्र में लखनपुर उदयपुर तहसील क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित न करके अनदेखी किया गया है ऐसी स्थिति में अगर सरकार किसान के हित मे कदम नही उठाती है तो भाजपा संगठन किसानों को साथ लेकर  सड़क में उतरकर आंदोलन करने  बाध्य होने की बात कह रहा है रहेंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू के मार्गदर्शन में हर्ष वर्धन पाण्डेय, अभिमन्यु सिंह, मुकेश ठाकुर, दिव्यांश गुप्ता,महेश्वर राजवाडे, अखंड विधायक, कृष्णा राजवाडे, अनिल राजवाडे, रविन्द्र राजवाडे, जनक राम, संजीव सेठ, श्रीमती देहूत सिंह आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button