बिलासपुर

शिवतराई के तीरंदाज ने राष्ट्रीय स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर।। आज छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के लिए स्वर्णिम दिन है। क्योंकि 38 सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता अमरावती में संपन्न हुई स्पर्धा कै अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अमरावती में छत्तीसगढ़ का गोल्ड मेडल के रूप में तिरंगा फहराया। आज शिव तराई के कुबेर सिंह ने ओलंपिक राउंड में छत्तीसगढ़ को गोल्ड मेडल दिलाया। संघ की तरफ से कैलाश मुरारका ने कोच के रूप में इतवारी राज और नांद गांव के कोच हीरो साहू को बहुत-बहुत बधाई दी हैं। हीरो साहू की भी तीरंदाज गर्ल्स वर्ग में क्वार्टर फाइनल तक पहुंच कर अंतिम समय में हार का सामना करना पड़ा। उसी तरह बॉयज मिक्स टीम और गर्ल्स मिक्स टीम को भी टॉप 16 में पहुंचकर हार का सामना करना पडा। कंपाउंड वर्ग में हमारे तीरंदाज अमरावती में अच्छा परफारमेंस करके लौटे हैं। हमारे पास इक्विपमेंट का कोच का ग्राउंड का सभी का अभाव है। फिर भी हमारे तीरंदाज राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अच्छा परफॉर्मेंस किया है राजधानी रायपुर में तीरंदाजी का एक भी ग्राउंड नही है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button