छत्तीसगढ़

कल्याण आश्रम की महिला कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, महामहिम ने बच्चों को संदेश दिया खूब पढ़ो

(शशि कोन्हेर) : महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू जी से आज बिलासपुर आगमन पर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से बिलासपुर महिला समिति की बहनों द्वारा सौजन्य भेंट की।


श्रीमती स्वाती राज गुप्ता प्रांत सह महिला प्रमुख, सुश्री दिव्या सिंह प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती प्रतिभा मिश्रा विभाग संयोजिका,  श्रीमती मोना बोडके एवं श्रीमती सविता लाल  के द्वारा उनका स्वागत किया तथा ट्राईबल आर्ट की पेंटिंग उपहार स्वरूप दिये ।

साथ में कल्याण आश्रम द्वारा प्रकाशित नारी सशक्तिकरण पर विशेष वन बंधु पत्रिका भी दी गई।


स्वाती राज गुप्ता ने कल्याण आश्रम के कार्यों की जानकारी दी तथा राष्ट्रपति महोदया ने कल्याण आश्रम के बच्चों और  कार्यकर्ताओं को संदेश दिया की खूब पढ़े , आगे बढ़े और अच्छा कार्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button