बिलासपुर

भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव….

Advertisement

(विजय दानिकर) : रतनपुर – श्रावन मास का महीना शिव भक्ति का पवित्र महीना है। गीत-संगीत,आनन्द उत्सव मनाकर भगवान शिव को प्रसन्न करने व उमंग-उत्साह के लिए प्रार्थना करने के उद्देश्य से रतनपुर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में मां महामाया मन्दिर के शूट भवन प्रांगण में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।समाज की महिलाओं को सक्रिय करने व अपने सनातन संस्कारों से जोड़े रखने के उद्देश्यों से भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सावन महोत्सव भी इसी कड़ी में मनाया गया। इस अवसर पर सावन झूला सजाया गया तथा गीत, संगीत, भजन, नृत्य की प्रस्तुति महिलाओं द्वारा दी गयी।

Advertisement
Advertisement


आपको बता दे कि रतनपुर के महिलाओं में सावन उत्सव के दौरान जोरदार उत्साह देखने को मिला जिसमें लोगों के द्वारा महामाया मंदिर परिसर में रिमझिम फुहार के बीच सावन उत्सव मनाया गया जिसमें सभी महिलाएं सोलह सिंगार किए हुए हरे रंग के परीधान से सुसज्जित एक जगह इकट्ठा होकर हंसी ठिठोली और मस्ती करते हुए गीत संगीत नृत्य आदि से सराबोर रहे इसके अलावा घर के चूल्हा चौका और व्यस्तता से दूर सावन के झूला के मस्ती में गुम हो गए हालांकि सावन महीना में लगने वाला झूला अब भले ही विलुप्ति के कगार पर है फिर भी समय के साथ अब फिर भी सावन महीना में चले आ रहे परंपरा के अनुरूप इन लोगों के द्वारा सावन के झूला का भी भरपूर लुत्फ उठाया गया और इस मौके में अनेक सावन के गीत गाते हुए मस्ती में सराबोर प्रकृति को स्पर्श करते हुए सावन महीना की हरीतिमा की ताजगी इन लोगों में देखने को मिला।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button