बिलासपुर

शुक्रवार की रात…शहर में प्रशासन के नाइट कर्फ्यू पर भारी पड़ा, मौसम का कर्फ्यू….देखिये वीडियो

Advertisement

(शशि कोन्हेर के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर – बीते 4 दिनों से मौसम की मार के चलते, ठंड की सिहुरन से दुबका रहा बिलासपुर… मौसम के जानलेवा तेवर से डरकर लोग रात 7-8 बजने के पहले ही अपने अपने घरों में दुबकते रहे।खासकर शुक्रवार को पूरे दिन घनघोर बदली के बाद शाम को हुई झमाझम बारिश ने लोगों की हालत पतली कर दी। शुक्रवार शाम को, 5 बजे के बाद इक्का-दुक्का हिम्मतवाले लोगों को छोड़कर कोई अपने घरों से बाहर नहीं निकले। मजे की बात यह है कि मौसम की इस भयंकर करवट के बावजूद नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से लगातार नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर लोगों को रात 10 बजे के बाद घरों से न निकलने की चेतावनी दी जाती रही। हालांकि लोग रिक्शे में घूम घूम कर दी जा रही इस चेतावनी का मजा लेते रहे। शहरवासियों का कहना था कि ऐसे भयंकर मौसम में किसको अपनी जान से खेलना है…जो वह घर से बाहर निकलेगा। काबिले गौर है कि जिला प्रशासन के द्वारा इस बार कोरोना संक्रमण से बचने के लिए की गई नाइट कर्फ्यू की घोषणा के साथ ही बिलासपुर शहर को कड़ाके की ठंड ने दबोच लिया था। इसलिए लोग कर्फ्यू की बजाय मौसम की मार से डरकर अपने-अपने घरों में दुबके रहे। शुक्रवार की रात को हमारे वीडियो जर्नलिस्ट प्रदीप भोई ने शहर पर पसरे सन्नाटे का नजारा कैद किया। हम उनके द्वारा शूट किया गया वीडियो आपको दिखा रहे हैं। रात को 12:30 बजे से 1:00 के बीच कैद किया गया यह नजारा साफ बता रहा है कि बिलासपुर के लोगों में प्रशासन के कर्फ्यू से कहीं अधिक मौसम के कर्फ्यू का डर बैठ गया था। इसलिए शुक्रवार की रात किसी ने भी सड़क पर निकलने का दुस्साहस नहीं दिखाया।। आप भी इस वीडियो क्लिप में शहर की सड़कों पर पसरे सन्नाटे का हाल देखकर यह बताइए कि ऐसा सन्नाटा प्रशासन के कर्फ्यू के डर से पसरा था..या मौसम के कर्फ्यू के कारण..! देखिये वीडियो 👇👇

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button