देश

सपा नेता की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने, अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने…

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर आत्मदाह के प्रयास का दौर जारी है। अलीगढ़ के एक नेता ने बीते दिनों टिकट ना मिलने पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह किया था तो सोमवार को शाम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ियों के काफिले के सामने एक महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन अखिलेश यादव ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया।

Advertisement
Advertisement

अखिलेश यादव जब पार्टी ऑफिस से अपने घर के लिए रवाना हो रहे थे तो उनकी गाड़ी के आगे उन्नाव की महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला को पेट्रोल डालते हुए अखिलेश यादव ने भी देखा लेकिन उनकी गाड़ी चली गयी। वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को रोका और किनारे ले आई।

Advertisement

महिला का आरोप है कि दो महीने से उसकी बेटी को उन्नाव जिले के दबंग राजोल सिंह ने अपने घर पर बंधक बना रखा है। इस बात की शिकायत उसने थाने से लेकर पुलिस कप्तान तक की थी, लेकिन उसे कहीं से मदद नही मिली। राजोल का संबंध समाजवादी पार्टी से है। ऐसा पता चलने पर आज वो सपा कार्यालय आई थी और अखिलेश यादव से मिलने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसे किसी ने मिलने नही दिया जिसके बाद उसने अखिलेश यादव को कार्यालय से निकलते देख आत्मदाह करने की कोशिश की है।

Advertisement

दो महीने से उसकी बेटी को उन्नाव जिले के दबंग राजोल सिंह ने अपने घर पर बंधक बना रखा है। इस बात की शिकायत उसने थाने से लेकर पुलिस कप्तान तक कि थी लेकिन उसे कहीं से मदद नही मिली। राजोल का संबंध समाजवादी पार्टी से है। ऐसा पता चलने पर आज वो सपा कार्यालय आई थी और अखिलेश यादव से मिलने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसे किसी ने मिलने नही दिया जिसके बाद उसने अखिलेश यादव को कार्यालय से निकलते देख आत्मदाह करने की कोशिश करने लगी। लेकिन अखिलेश यादव ने रुक कर उसकी बात सुनने की बजाय उसका नोटिस भी नहीं लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button