रायपुर
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश

रायपुर – कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नररैया तालाब के पास शुक्रवार सुबह एक महिला की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है। सुबह गार्डन में टहलने पहुंचे लोगों ने जब महिला का शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए आत्महत्या या किसी अन्य एंगल से जांच कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।




