रायपुर

रायपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या: गुस्साए परिजनों ने थाने का किया घेराव

रायपुर में सोमवार देर रात चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 16 साल के कुश बाघ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक की गर्दन पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Advertisement

इस वारदात से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही Umesh Prasad Gupta और Ramakant Sahu मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

Advertisement

बताया जा रहा है कि काशीराम नगर इलाके के बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button