रायपुर

NDPS के दो आरोपी थाने से हथकड़ी समेत फरार

रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार दो ड्रग्स तस्कर—खिलावन साहू और गुरप्रीत सिंह—थाने से हथकड़ी समेत फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें थाने की संवेदना कक्षा में हथकड़ी लगाकर रखा गया था। लेकिन सुबह करीब 7 बजे दोनों ने मौके का फायदा उठाया, और कक्षा का दरवाजा तोड़कर फरार हो गए।

Advertisement

घटना की खबर लगते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी भी थाने पहुंचकर हालात का जायज़ा ले रहे हैं। फिलहाल शहर के कई इलाकों में नाकाबंदी की गई है और आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button