रायपुर

नाबालिग भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट….

 

Advertisement

रायपुर – गोबरा नवापारा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग भांजे ने अपने ही मामा की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह वारदात बस स्टैंड क्षेत्र में उस समय हुई जब मृतक अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था।

Advertisement

घटना दिनांक 2 जुलाई 2025 की रात करीब 9:30 से 10:00 बजे के बीच की है। मृतक लीलाराम कोसरे उर्फ राजा अपने दोस्तों के साथ गोबरा नवापारा बस स्टैंड में बैठा हुआ था। तभी उसका रिश्ते का नाबालिग भांजा वहां पहुंचा और वहां मौजूद डायमंड सोनवानी से विवाद करने लगा।

नाबालिग भांजे का आरोप था कि डायमंड ने उसकी नानी के साथ मारपीट की है। जब मामा ने उसे झगड़ा करने से मना किया तो भांजा भड़क गया और बोला – “तुम कौन होते हो मना करने वाले, तुम्हें भी मार दूंगा।” देखते ही देखते बहस बढ़ गई और गुस्से में आकर भांजे ने अपने पास रखे चाकू से राजा के सीने पर कई बार प्राणघातक वार कर दिए। घटना स्थल पर ही राजा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग आरोपी को उसी रात उसके घर ग्राम बोरसी, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के इस सनसनीखेज मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button