रायपुर

VIDEO : सप्लाई पाइप फटा, लाखों लीटर पानी बर्बाद, रिंग रोड पर लगा जाम

रायपुर के रिंग रोड नंबर 1 पर बड़ा हादसा टल गया, लेकिन सप्लाई जल व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई।महावीर नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास पानी की सप्लाई लाइन का मेन पाइप अचानक फट गया, जिससे लाखों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया।

Advertisement

 

Advertisement

पाइप फटने के बाद पानी का तेज बहाव इतना ज्यादा था कि सड़क पर जलजमाव हो गया और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई। करीब एक घंटे तक पानी लगातार बहता रहा, जिसके बाद जाकर आपूर्ति को रोका गया।

 

नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। अनुमान है कि मरम्मत में 3 से 4 घंटे लग सकते हैं। तब तक उस क्षेत्र की जल आपूर्ति ठप रहेगी।स्थानीय लोगों में जल बर्बादी और व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई। वहीं प्रशासन का कहना है कि आपूर्ति जल्द सामान्य की जाएगी।

Related Articles

Back to top button