बिलासपुर

क्या शहर में इस बार नहीं होगा रावण दहन..? कहीं भी नहीं बन रहे हैं, रावण के पुतले, अभी तक नहीं मिली है जिला प्रशासन से अनुमति, सभी को अनुमति का इंतजार

Advertisement

बिलासपुर : (शशि कोन्हेर) – बिलासपुर शहर में इस दशहरे पर कहीं भी रावण दहन नहीं होगा। शहर में जितने भी प्रमुख स्थानों पर प्रख्यात रावण दहन समितियों द्वारा रावण का पुतला बनाकर उनका दहन किया जाता रहा है। वहां कहीं भी अभी तक रावण के पुतले का निर्माण नहीं हुआ है। जानकारी मिल रही है कि प्रशासन की ओर से दशहरा उत्सव या कहें रावण दहन उत्सव मनाने की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण इस साल रावण का दहन नहीं हो पाएगा। कोविड-19 और उसके संक्रमण से उत्पन्न खतरे से बचाव के लिए प्रशासन के द्वारा यह निर्णय लिया गया है‌। शहर के सभी प्रमुख रावण दहन समितियों के आयोजन में रावण दहन के दौरान 50 हजार से अधिक लोग इकट्ठा होते रहे हैं। इस भीड़ भाड़ के चलते कोई संक्रमण से होने वाले खतरे को देखते हुए ही प्रशासन के द्वारा इसकी अनुमति नहीं दी गई है, ऐसा समझ में आता है। हमारे रिपोर्टर श्री भूपेंद्र सिंह राठौर के द्वारा बिलासपुर की सभी प्रमुख द्वारा समितियों यथा बुधवारी, शनिचरी, नूतन कालोनी और बस स्टेंड पुलिस मैदानसमेत सभी प्रमुख समितियों में जाकर रिपोर्टिंग की गई तो उतो उन्हें यही जानकारी समिति के द्वारा दी गई कि प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण इस बार वहां ना तो रावण का पुतला बनेगा और रावण दहन होगा.!! इस बाबत नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि अभी तक जिला प्रशासन से कोई नहीं मिली है। अगर जिला प्रशासन के द्वारा इसकी अनुमति मिलती है तो रावण दहन किया जाएगा। (साथ में भूपेंद्र सिंह राठौर और सुशांत सिंह ठाकुर)

Advertisement
Advertisement
बाईट – रामशरण यादव (महापौर, बिलासपुर)

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button