बिलासपुर

धर्म से चलेगी राजनीति – विहिप, कवर्धा में हुई घटना के विरोध में हिन्दू संगठनों ने खोला मोर्चा


(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने मिलकर छत्तीसगढ़ स्कूल में भव्य सभा का आयोजन किया। इस आयोजन के बाद शहर में रैली निकालने सभी यहां एकजुट हुए जबकि जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने विश्व हिंदू परिषद को रैली निकालने की अनुमति नहीं दी। हिंदू संगठन ने कहा कवर्धा में हुई घटना से हिंदुओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। उनके धार्मिक प्रतीक चिन्ह भगवा झंडा को तार-तार करने की घटना निंदनीय है। इसका वे पुरजोर विरोध करते हैं, और इसी के फलस्वरूप आज यहां सभा कर रैली निकाली जा रही है। हिंदू संगठनों ने स्पष्ट किया कि तुष्टीकरण की राजनीति प्रदेश में नहीं चलेगी। धर्म से राजनीति चलेगी, राजनीति से धर्म नहीं चलने देंगे। जिला प्रशासन ने किसी भी तरह की रैली वहीं निकलने अनुमति नही दी। पुलिस प्रशासन ने इसे रोकने छत्तीसगढ़ स्कूल मार्ग को सील कर दिया है। मौके पर मातहत पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा डटे हुए हैं। दोपहर डेढ बजे तक हिन्दू समर्थक और विहिप बजरंग दल के सदस्य स्कूल मैदान में खासी संख्या में एकजुट हो चुके हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button