देश

क्या प्रदेश में ढाई-ढाई साल को लेकर चल रहा विवाद, कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होगा..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – जाहिर है कि छत्तीसगढ़ के अधिकांश लोगों का मानना, यह होगा कि अगर यहां ढाई ढाई साल के कथित विवाद का मामला और आगे तक चलता रहा तो उससे कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। लेकिन अगर, कांग्रेस के पंजाब प्रभारी श्री हरीश रावत के नजरिए से देखें तो ऐसे सभी विवादों से कांग्रेस को फायदा ही होता है। श्री हरीश रावत का कहना है कि पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच के चल रहे विवाद से कांग्रेस को फायदा ही होना है। अब श्री हरिश रावत इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंचे..? इसे तो वही बता सकते हैं। लेकिन जिस तरह उन्होंने पंजाब में चल रहे पार्टी के विवाद को कांग्रेस के लिए फायदेमंद बताया। उससे यह साफ लगता है कि वे अपने निष्कर्ष पर अटल हैं। इस तरह यदि उनके दृष्टिकोण से देखा जाए तो क्या छत्तीसगढ़ में भी ढाई ढाई साल को लेकर कांग्रेस में चल रहे, विवाद और खींचतान को, कांग्रेस के लिए फायदेमंद ही माना जाना चाहिए..? अब इस मामले में आपकी राय चाहे जो भी हो, कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सोच के मुताबिक इससे पार्टी को फायदा ही होगा। श्री रावत के नजरिए से अगर देखा जाए तो पार्टी के विभिन्न राज्यों में चल रही गुटबाजी की लड़ाई, कांग्रेस के लिए फायदेमंद ही होगी, और इसीलिए इसे चलते रहने देना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button