देश

‘पुष्पा’ का फुल स्वैग, टीजर रिलीज की डेट आई सामने..

Advertisement

पुष्पा 2′ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का लुक रिवील हो चुका है। अब इसका टीजर आने वाला है। उससे पहले मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए एक नया पोस्टर भी रिलीज किया। जिसमें अल्लू अर्जुन फुल स्वैग में हैं। वह सिंहासन पर बैठे हुए हैं और हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए हैं। इसके साथ ही बताया कि टीजर कब आने वाला है।

Advertisement

अल्लू अर्जुन ने पर्पल कलर की प्रिंटेड शर्ट पहनी है। बैकग्राउंड में कई लोग खड़े हैं हालांकि उनका चेहरा धुंधला है और सारा फोकस अल्लू अर्जुन पर है।

उन्होंने रेड कलर का चश्मा लगाया है और चश्मे के ऊपर से देख रहे हैं। फिल्म का टीजर कल यानी 8 मार्च को सुबह 11.07 बजे रिलीज होगा। एक्टर ने पोस्टर के साथ लिखा, ‘#Pushpa2TheRule टीजर कल सुबह 11.07 बजे।’

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के अलावा फहद फासिल और रश्मिका मंदाना हैं। फिल्म को सुकुमार ने लिखा। वह इसके डायरेक्टर भी हैं।

रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद ने ‘पुष्पा: द राइज’ में हिट गाने दिए। सीक्वल में भी उनका म्यूजिक है। फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में आएगी। यह तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button