देश

क्या कर्नाटक चुनाव के बाद कांग्रेस में मुख्य भूमिका में आएंगी प्रियंका गांधी..?

Advertisement

राहुल गांधी के पीछे कांग्रेस की पूरी एकजुटता के बावजूद पार्टी का एक धड़ा चाहता है कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस की मुख्य भूमिका का किरदार अदा करना चाहिए। कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में सोनिया गांधी सन्यास का संकेत दे चुकी है। वही मानहानि के मामले में यदि राहुल गांधी को ऊपरी अदालत से भी राहत नहीं मिली तो क्या प्रियंका गांधी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Advertisement
Advertisement

प्रियंका गांधी के वायनाड लोकसभा सीट से उप चुनाव लड़ने को लेकर और वही सोनिया गांधी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में 2019 में कांग्रेस महासचिव बंद कर आई। लेकिन उसके पहले का से कांग्रेस के अहम फैसलों में उनकी भूमिका रही है। प्रियंका गांधी इन दिनों कर्नाटक में पार्टी का प्रचार कर रही हैं।

Advertisement

उसके पहले उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अकेले ही चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला और भारतीय जनता पार्टी को करारी पराजय देकर कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिलाया। पार्टी में प्रमोद कृष्णन जैसे अनेक नेता है ।

Advertisement

जो यह चाहते हैं कि अब बिना किसी इंतजार के प्रियंका गांधी को मुख्य भूमिका में आना चाहिए। बहुत दूर की सोचने वालों का यह भी कहना है कि अगर 2024 में भी कांग्रेस वापसी करने में नाकाम रही तो फिर पार्टी के पास प्रियंका गांधी के पार्टी की कमान संभालने का अंतिम विकल्प होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button