देश

क्या भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेगी कंगना रनौत..?

(शशि कोन्हेर) : मथुरा – शनिवार को एक-एक मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में पहुंचकर कंगना रनौत ने बांके बिहारी भगवान के दर्शन किए और उनके चरणों में मत्था टेका। कंगना के मथुरा आगमन को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। इसके बावजूद उनके बांके बिहारी मंदिर पहुंचने की खबर पूरे मथुरा में फैल गई और लोगों की भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली का नाम है ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के दौरान भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग हैं उन्हें तो मेरी बात चुभेगी ही। वही जो लोग सच्चे देशभक्त और राष्ट्रवादी है उन लोगों को मेरी बात कही बुरी नहीं लगती। कंगना ने कहा मैंने कभी किसानों से माफी नहीं मांगी है। वही चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कंगना ने कहा कि जो पार्टी देश के लिए राष्ट्रवादी होगी मैं खुशी-खुशी उसका प्रचार करूंगी। मैं किसी पार्टी को ब्लॉक नहीं करती।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button