देश

कांग्रेस के आएंगे अच्छे दिन? राहुल गांधी के बाद प्रियंका संभालेंगे मोर्चा…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुआई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के खत्म होने से पहले पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संभालने की तैयारी कर रही है। ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत प्रियंका गांधी सभी राज्यों की राजधानियों में महिला मार्च का नेतृत्व करेंगी। यह अभियान गणतंत्र दिवस से शुरू होगा। आपको बता दें कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी को श्रीनगर में ध्वजारोहण के साथ खत्म हो रही है।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने फॉलोअप के तौर पर पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो त्रिस्तरीय अभियान का खाका बनाया है। पूरे दो माह के इस अभियान में पार्टी ने राहुल गांधी का संदेश और केंद्र सरकार की विफलताओं को हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनाव हैं। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे सहित तमाम बड़े नेता चुनाव प्रचार करेंगे। इसके फौरन बाद कर्नाटक में चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी पूरा फोकस चुनाव प्रचार पर रहेगा। इसके बाद नया कार्यक्रम बनाया जाएगा।

Advertisement

पार्टी का कहना है कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। इस अभियान के तहत पार्टी सभी बूथ तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ जिले स्तर पर सम्मेलन और राजधानियों में रैलियां भी की जाएंगी।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि अभी तय नहीं है कि राहुल गांधी रैलियों में हिस्सा लेंगे या नहीं पर इतना स्पष्ट है कि प्रियंका गांधी लगभग हर प्रदेश में महिला मार्च करेंगी और रैलियों में भी हिस्सा लेंगी। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ का मार्च एक साथ निकाला जा सकता है क्योंकि चंडीगढ़ दोनों प्रदेशों की राजधानी है।

राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों जम्मू कश्मीर में हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा 130 दिनों में साढ़े तीन हजार किमी से लंबा सफर तय कर चुकी है। यात्रा श्रीनगर में ध्वजारोहण के साथ खत्म होगी। समापन समारोह के लिए पार्टी ने समान विचारधारा वाले दो दर्जन से अधिक दलों को आमंत्रित किया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button