देश

इंडिगो के विमान से टकराया पक्षी….कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Advertisement

अहमदाबाद :  सूरत से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को पक्षी से टकराने की आपात स्थिति में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया। बता दें कि सूरत एयरपोर्ट से आज सुबह 8 बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E646 को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया।

Advertisement
Advertisement

VT – IZI Airbus A320 नियो फ्लाइट अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरी। डीजीसीए ने एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

यात्री हो गए परेशान
एयरलाइंस के अचानक रूट बदलने से यात्री परेशान हो गए। वहीं एयरपोर्ट के निदेशक अमन सेनी ने कहा कि दिल्ली इंडिगो की एक फ्लाइट सूरत से रवाना हुई थी। सुबह बर्ड हीट की घटना हुई।

Advertisement

इस घटना के बारे में पायलट से बात करने पर उन्होंने कहा कि पक्षी को टक्कर लगी है। पायलट को पहले तो सब कुछ ठीक लगा। लेकिन तभी पता चला कि इंजन में खराबी है।

इन परिस्थितियों में फ्लाइट को डायवर्ट करने का फैसला किया गया और फ्लाइट को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। हालांकि बाद में यात्रियों को अहमदाबाद से दिल्ली ले जाया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button