देश

क्या कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे देंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह..?, उन्होंने सोनिया गांधी से क्या कहा..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : चंडीगढ – ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है क्योंकि पंजाब के हालिया घटनाक्रम ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भीतर तक चोट पहुंचाई है। आज देर शाम को होने वाली पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक में संभवत उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटने के लिए कहा जाएगा। लेकिन इसके साथ यह भी सवाल उठता है कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद से इस हटाए जाने के कारण क्या पार्टी से भी इस्तीफा दे देंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से कहा है कि
“इस तरह का अपमान काफी हो चुका. यह तीसरी बार हो रहा है. मैं इस तरह के अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता.”।। अगर यह बात सही है तब तो इस बात के आसार गंभीर है कि मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस से भी इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि ये तमाम अनुमान अभी अगर मगर और किंतु परंतु के साथ लगाए जा रहे हैं। लेकिन पंजाब प्रदेश और पंजाब कांग्रेसका आज शाम के बाद राजनीति परदेशी परिदृश्य ऐसा रहेगा इसके लिए हमें अब से बस कुछ घंटों का इंतजार करना होगा।

Advertisement
Advertisement

यह बैठक मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के लिए परेशानी का सबब बन सकती है, क्योंकि करीब 40 से ज्यादा नाराज विधायकों ने उन्हें हटाने की मांग करते हुए पार्टी आलाकमान को चिट्ठी लिखी है. इस विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा गया है. इसमें पर्यवेक्षक के तौर पर हरीश रावत और अजय माकन भी संभवतः उपस्थित होंगे.

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button