देश

बसपा सुप्रीमो मायावती और उनके महासचिव सतीश मिश्रा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन की तारीख घोषित होने के बाद सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ तथा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चुनाव लडऩे की घोषणा करने के बीच बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने पत्ते खोले हैं।

Advertisement
Advertisement

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने पार्टी के प्रचार अभियान के दौरान अपने दल की योजना को मीडिया से साझा किया। सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं मैं भी विधानसभा के चुनावी मैदान में नहीं उतरूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी 403 सीट पर लड़ेगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पास 400 प्रत्याशी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी के पास उम्मीदवार नहीं होंगे, तो वह 400 सीटें कैसे जीतेंगे। सतीश चन्द्र मिश्रा का दावा है कि प्रदेश में ना तो सपा सत्ता में आएगी और न ही भाजपा। उत्तर प्रदेश में तो बसपा ही सरकार बनाने जा रही है। जो पार्टी अकेले सभी सीट पर अपने प्रत्याशी उतार रही है, उसकी जीत तो तय है। उसके नेता तथा कार्यकर्ता बेहद सक्रिय होकर मैदान में डटेंगे। सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पांच राज्यों में चुनावी अभियान की अगुवाई करेंगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button