देश

सोनिया गांधी के पड़ोसी बनेंगे, मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद….

(शशि कोन्हेर) : राष्ट्रपति चुनाव और फिर देश को नया राष्ट्रपति मिलने के बाद मौजूदा राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद अपने नए आवास में निवास करने पहुंच जाएंगे। 12 जनपथ में उनके लिए बंगला आबंटित किया जा चुका है। यह नया आवास सोनिया गांधी के बंगले के बिल्कुल करीब स्थित है। इसलिए कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 जुलाई से अपने नए आवास में जाते ही कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के पड़ोसी बन जाएंगे। वे 25 जुलाई को अपने नए निवास में प्रवेश करने वाले हैं। इस बंगले की साफ-सफाई और रंग रोगन का काम चल रहा है। यह बंगला दो दशक से लगातार पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के नाम आवंटित रहा। उनके बाद चिराग पासवान से इस बंगले को जबरिया खाली कर रेल मंत्री अश्विनी कुमार के नाम से आवंटित किया गया।


लेकिन अश्वनी कुमार यहां कभी भी रहने नहीं आए। अब 12 जनपद स्थित इस बंगले में आकर मौजूदा राष्ट्रपति कांग्रेस प्रमुख के पड़ोसी बन जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button