छत्तीसगढ़

क्या अजीत जोगी की पार्टी का कांग्रेस में होगा विलय…?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : दिल्ली से आ रही मीडिया की खबरों में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की पार्टी का, कांग्रेस में विलय हो सकता है। खबर है कि जोगी कांग्रेस की विधायक डॉ रेणु जोगी आज दिल्ली में है। कहा जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है। शायद सोनिया गांधी ने उन्हें समय भी दे दिया है। संकेत मिल रहे हैं कि इस मुलाकात के दौरान ही अजीत जोगी की पार्टी के कांग्रेस में विलय को लेकर चर्चा हो सकती है। इस बात की जानकारी होने के बाद साथ ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या जोगी कांग्रेस कांग्रेस में विलय होने जा रहा है..? बताया जा रहा है कि डॉ रेणु जोगी गुरुवार को उसी विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुईं जिस विमान से कांग्रेस के अधिकतर विधायक दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। आज उनकी सोनिया गांधी से भेंट भी तय मानी जा रही है। इस समय छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस के 4 विधायक हैं। गत विधानसभा चुनाव में इस पार्टी से पांच विधायक निर्वाचित हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद इस पार्टी के विधायकों की संख्या 4 रह गई है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button