विदेश

काबुल में पाकिस्तान के खिलाफ क्यों हो रहा जंगी प्रदर्शन..? “कहीं लेने का देना ना पड़ जाए” इमरान खान को..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनों ने जोर पकड़ लिया है। दरअसल अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता में आने के लिए मदद करने के खिलाफ पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क रहा है। इस बीच काबुल में पाकिस्तान विरोधी रैली हुई जिसमें बड़ी संख्या में लोग उमड़े। भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी। टोलो न्यूज के मुताबिक प्रदर्शनकारी इस दौरान हाथों पर तख्तियां लिए नारे लगा रहे थे- ‘पाकिस्तान- पाकिस्तान, छोड़ दो अफगानिस्तान।’ प्रदर्शनकारी काबुल के सेरेना होटल की ओर मार्च कर रहे थे, जहां पाकिस्तानी ISI चीफ रह रहे हैं।

Advertisement
Advertisement


पंजशीर पर कब्जे का दावा
आपको बता दें कि अफगानिस्तान की सड़कों पर लगातार पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इससे पहले पंजशीर में भी पाक विरोधी प्रदर्शन हुए थे। वहीं तालिबान ने अपने विरोधियों के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान के आखिरी प्रांत पंजशीर को नियंत्रण में लेने का दावा किया है। सुरक्षा कारणों से पहचान गोपनीय रखते हुए चश्मदीदों ने बताया कि हजारों की संख्या में तालिबान लड़ाकों ने पूरी रात कार्रवाई कर पंजशीर के आठ जिलों पर कब्जा कर लिया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button