देश

द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने हाईकोर्ट में क्यों मांगी माफी

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : द कश्मीर फाइल्स जैसी सुपरहिट फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली हाई कोर्ट में बिना शर्त माफी मांग ली है। इसके साथ ही अदालत ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया। विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर 2018 में जस्टिस एस. मुरलीधर के खिलाफ टिप्पणी थी। इसी के चलते उनके खिलाफ मामला चल रहा था।

Advertisement
Advertisement

हालांकि सोमवार को सुनवाई के दौरान विवेक अग्निहोत्री अदालत में ही मौजूद थे और उन्होंने कहा कि मेरे मन में न्यायपालिका के लिए सर्वोच्च सम्मान है। 2018 में विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने जस्टिस मुरलीधर की आलोचना की थी। उनकी ओर से गौतम नवलखा के हाउस अरेस्ट के आदेश को खारिज किए जाने की भी निंदा की गई थी।

Advertisement

विवेक अग्निहोत्री की टिप्पणी की अदालत की अवमानना माना गया था और इसी मामले में उनके खिलाफ केस चल रहा था। हालांकि माफी मांग लेने के बाद विवेक अग्निहोत्री को बड़ी राहत मिल गई है।

Advertisement

माफी के बाद हाई कोर्ट के जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस विकास महाजन ने अग्निहोत्री के खिलाफ जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को वापस ले लिया और उन्हें आपराधिक मानहानि के मामले से भी मुक्त कर दिया। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि मेरे मन में अदालत के लिए सर्वोच्च सम्मान है। जानबूझकर अदालत की अवमानना करने का बयान मैंने नहीं दिया था और मेरा ऐसा कोई भी इरादा नहीं था।

इस माफी के बाद अदालत ने उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया, लेकिन भविष्य में ऐसी टिप्पणियों से बचने की भी सलाह दी। इससे पहले दिसंबर में ही विवेक अग्निहोत्री ने इस मामले में माफी मांग ली थी। इसके बाद अदालत में उनके वकील ने माफी की बात कही थी, जिस पर कोर्ट ने कहा था कि विवेक अग्निहोत्री को यहां पेश होकर यही बात कहनी होगी। शुरुआत में तो विवेक अग्निहोत्री ने यह भी कहा था कि मैंने ट्वीट वापस ले लिए थे, लेकिन सरकारी वकील ने दावा किया था कि ट्विटर का कहना है कि अग्निहोत्री के ट्वीट उनकी ओर से हटाए गए थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button