देश

प्रियंका गांधी के यूपी से चुनाव लड़ने की खबर को बकवास क्यों कह रहे हैं, पार्टी के बड़े नेता.?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कुछ दिनों पूर्व एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने साफ कहा था कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ही लड़ेगी। सलमान खुर्शीद के बयान के बाद मीडिया में प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा फैलने लगी। हाल ही में रायबरेली गई प्रियंका गांधी से जब कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में कहा तो उन्होंने इससे सीधे-सीधे इंकार करने की बजाय यह कहते हुए सस्पेंस क्रिएट कर दिया कि वे इस बारे में वे पार्टी के भीतर चर्चा करेंगी। हालांकि उत्तर प्रदेश के जैसे राजनीतिक हालात हैं, उसे देखते हुए कांग्रेस हाईकमान प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव लड़ाने का जोखिम नहीं उठा सकता। गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और उसे विधानसभा की 403 सीटों में से मात्र 7 सीटें ही हासिल हुई थी। ऐसे में पार्टी को चिंता है कि प्रियंका गांधी की अगुवाई में चुनाव अथवा उनके खुद के चुनाव लड़ने का जोखिम कांग्रेस को नहीं उठाना चाहिए। लेकिन जिस तरह प्रियंका गांधी की चुनाव मैदान में मौजूदगी से उत्तर प्रदेश में कांग्रेसी कार्यकर्ता की हौसला अफजाई हुई है.. उसे देखते हुए पार्टी स्पष्ट तौर पर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबर से इनकार करने से भी बच रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को लगता है कि इस चर्चा का पार्टी की चुनावी संभावनाओं को जरूर लाभ मिलेगा। लेकिन वही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का नेता, प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने की बात को पूरी तरह बकवास कह कर खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है ऐसा संभव ही नहीं हो सकता।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button