देश

कांग्रेस के किस पूर्व मुख्यमंत्री ने, राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा “तत्काल” रोकने का आग्रह किया..और क्यों..?

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस के सांसद और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फ्रांसिस्को सरदिन्हो ने राहुल गांधी से आग्रह किया है कि वे अपनी भारत जोड़ो यात्रा को तत्काल कुछ दिनों के लिए रोक दें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा को रोक कर चुनाव का सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश और गुजरात पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी सांसद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी ने इस यात्रा को शुरू कर बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया है। लेकिन पूर्व सांसद ने कहा…मैं यह चाहता हूं कि राहुल गांधी को अपनी यह भारत जोड़ो यात्रा तत्काल रोक देनी चाहिए। और जितनी जल्दी हो सके हिमाचल प्रदेश और गुजरात जाना चाहिए जहां चुनाव हो रहे हैं। यहां यह बताना लाजमी है कि राहुल गांधी की 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई भारत जोड़ो पदयात्रा 150 दिनों में 3570 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।

Advertisement

इसका साफ मतलब यह है कि पदयात्रा के दौरान ही हिमाचल प्रदेश और (संभवत) गुजरात के भी विधानसभा चुनाव पूरे हो जाएंगे। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तिथि 12 नवंबर घोषित कर दी है। और दीपावली के बाद किसी भी दिन गुजरात चुनाव की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी। इसका साफ मतलब है कि दोनों राज्यों के चुनाव के दौरान कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा जारी रहने से राहुल गांधी हिमाचल और गुजरात के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार के लिए वहां शायद ही जा पाएंगे। इसे देखते हुए ही गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद ने राहुल गांधी से अपील की है कि वे हिमाचल और गुजरात के विधानसभा चुनाव को देखते हुए तत्काल भारत जो यात्रा स्थगित कर दें। और अपना पूरा ध्यान इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों पर केंद्रित करें।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button