देश

किस कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के लिए कहा..न नौ मन तेल होगा..और ना राधा नाचेगी..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस दो फाड़ में नजर आ रही है। राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हा का विरोध कांग्रेस के अंदर ही हो रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यशवंत सिन्हा के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर अपनी ही पार्टी को नसीहत भी दे डाली है।

Advertisement
Advertisement

प्रमोद कृष्णम ने देर रात ट्वीट कर मुर्मू का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘प. मोतीलाल नेहरु से लेकर आज तक कांग्रेस हमेशा शोषित वंचित और आदिवासियों” के साथ खड़ी रही है। राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का विरोध करना ठीक नहीं है।’ प्रमोद कृष्णम ने नसीहत देते हुए पार्टी हाई कमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिये।’

Advertisement

प.मोतीलाल नेहरु से लेकर आज तक कांग्रेस हमेशा “शोषित” वंचित और “आदिवासियों”के साथ खड़ी रही है,राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का विरोध करना मेरे “विचार” से बिलकुल उचित नहीं है,पार्टी हाई कमान को इस पर “पुनर्विचार”
करना चाहिये.

Advertisement

प्रमोद कृ्ष्णम इससे पहले भी यशवंत सिन्हा के खिलाफ आवाज बुलंद कर चुके हैं। वो ट्वीट कर तंज कसते रहे हैं। यशवंत सिन्हा ने 11 जुलाई को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के साथ पत्रकारों को संबोधित किया था। सिन्हा ने ट्वीट कर कहा था, ‘राष्ट्रपति चुने जाने पर मैं संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करूंगा और सरकार को ऐसा कुछ भी करने से रोकूंगा, जिससे प्रजातंत्र का हनन हो..!


यशवंत सिन्हा के इस ट्वीट पर प्रमोद कृष्णम ने तंज कसा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि ना नौ मन तेल होगा और ना राधा नाचेगी।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा। चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा और राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य सुबह 10 से शाम पांच बजे तक वोट डाल सकेंगे। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button