छत्तीसगढ़

महासमुंद जिले में कहां हुआ  सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…? कितने हुए गिरफ्तार..?

(शशि कोन्हेर के साथ प्रदीप भोई) : महासमुंद :  छत्तीसगढ़ में एक और देहव्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। यहाँ महासमुंद जिले के सरायपाली में चल रहे अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट गैंग का पुलिस ने पर्दाफास किया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले में चल रहे अवैध गतिविधियों पर नजर रखने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।

जिसके तहत गुरुवार को महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट पर कारवाई कियाहै किराये के मकान में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कार्यवाही करते हुए देह व्यापार में संलिप्त 1 महिला दलाल, 1 ग्राहक सहित 3 अन्य महिलाओ को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पतेरापाली स्कूल के सामने एक महिला द्वारा अपने क किराये के मकान में अनैतिक रूप से देव व्यापार का धंधा किया जा रहा है। देह व्यापार करने वाले इतने शातिर थे कि पुलिस पार्टी की आने की सूचना देने के लिए आने-जाने वाले रास्तों पर वाचर लगाते थे। पुलिस की टीम के लिए यह एक चुनौती थी।

जिसमें मुखबीर को ग्राहक बनाकर महिला के मकान में भेजा गया और पुलिस की टीम दूरी पर रूककर इंतजार कर रही थी। मुखबिर के द्वारा इशारा करने पर मकान में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें 1 महिला दलाल, 3 लड़किया व एक ग्राहक को पकड़ा गया। कमरे में शराब की खाली बोतल के साथ आपत्तिजनक सामान भी पाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button