छत्तीसगढ़

सांप ने काटा तो डिब्बे बंद कर अस्पताल लेकर पहुंच गया लड़का, देखकर दंग रह गए डॉक्टर

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बहराइच में एक युवक के पैर में जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद सांप उसके पैरों में लिपट गया। युवक के साथी ने सांप को डिब्बे में बंद कर लिया। परिजन पीड़ित व सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सांप को देखकर डॉक्टर दंग रह गए। चिकित्सकों ने इलाज किया। पीड़ित की सेहत ठीक बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा चौकी गांव निवासी 28 वर्षीय शांति भूषण अवस्थी के यहां शनिवार रात वैवाहिक कार्यक्रम था। रात 12 बजे शांतिभूषण खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए जा रहे थे। दरवाजे पर पहुंचते ही जहरीले सांप ने काट लिया।

Advertisement

सांप युवक के पैर में लिपट गया। संजय ने पास में खड़े परिवार के व्यक्ति से सांप काटने की बात कही। व्यक्ति ने उजाले में देखा तो सांप पैर में लिपटा था। इस पर युवक ने पैर को झटक दिया। सांप के नीचे गिरते ही उसे डिब्बे में बंद कर लिया। पीड़ित को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button