छत्तीसगढ़

कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए स्वास्थ्य मंत्री, अस्पताल भवन का किया मुआयना…..

(मुन्ना पाण्डेय) : सरगुजा/लखनपुर – कैबिनेट एवं स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन टी एस सिंह देव का नगर में 26 अगस्त को विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव के आग्रह पर आगमन हुआ। सामुदायिक भवन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से रूबरू  स्वास्थ्य मंत्री ने आपसी चर्चा करते हुए औपचारिक सलाह मशविरा किये। स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने ढाई करोड़ रुपए लागत से बनने वाली निर्माणाधीन  सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र भवन का मौका मुआयना करते हुए  कहा   यहां पर्याप्त जमीन है  खूबसूरत अस्पताल भवन  बनेगी।

Advertisement

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओ को लेकर क्षेत्र के जरूरत मंद लोगों को इसका लाभ मिलेगा।   ठेकेदारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने गुणवत्ता पूर्ण अच्छी कार्य करते हुए जल्द से जल्द  काम पूरा करने निर्देश दिये। आगे  वस्तुस्थिति को समझते हुए यह भी कहा कि अस्पताल परिसर में जहां-जहां सी सी  सड़क कार्य कराना है उसके लिए राशि उपलब्ध है जगह देख कर तत्काल  कार्य शुरू कराई जाये। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने  स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताते हुए कहा आपके  प्रेम आशीर्वाद से क्षेत्र में सभी काम सहुलियत से हो रहे हैं, आगे भी होता रहेगा। 

Advertisement
Advertisement

कहा ढाई करोड़ की लागत से हॉस्पिटल बनने जा रहा है आइसोलेशन वार्ड के लिए  आ चुके 2500000 रुपए  के लिए सिंह देव ( बाबा) का धन्यवाद   आभार व्यक्त किया । यह भी कहा कि नगर लखनपुर सहित आसपास ग्रामीण अंचल के जनता को नवीन अस्पताल का भरपूर लाभ मिलेगा।

Advertisement

मा0 मंत्री टी एस सिंह देव जी के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता महापौर अजय तिर्की श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सफी अहमद, लखनपुर के लाल अजीत प्रताप सिंह देव, विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, सिद्धार्थ सिंह देव, सुमित सिंह देव शैलेंद्र गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल, पार्षद अशफाक खान, एल्डरमैन शराफत अली, मुजीब खान, महेश नायर ,पार्षद अमित बारी, नरेंद्र पांडे, शशि पांडे ,पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू, भूपेंद्र पैकरा, उत्कर्ष पांडे रमजान खान, लक्की दास ,व अन्य कांग्रेस  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button