मनोरंजन

जब घोड़े पर चढ़कर दूल्हे को लेने पहुंची, अनुठी दुल्हनिया..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : गया – बड़ी ही धूमधाम से दूल्हे को बारात ले जाते हुए आपने देखा होगा। क्या दुल्हन को भी ऐसा करते देखा या सुना है? अगर नहीं सुना है तो बिहार में ऐसा ही वाकया सामने आया है। गया शहर में ऐसी अनोखी शादी की चर्चा हर शख्स की जुबान पर है। यहां घोड़े पर सवार होकर दुल्हनिया दूल्हे राजा को ले जाने के लिए जब निकली तो लोग देखते ही रह गए। शहर में ऐसी अनोखी शादी की चर्चा हर शख्स की जुबान पर है। मंगलवार की शाम जब शहर में बारात निकली तो बराती भी अचंभित रह गए।

Advertisement
Advertisement

दरअसल, शहर की रहने वाली दुल्हनिया अनुष्पा गुहा की शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से हो रही है। दुल्हनिया इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के पद पर कार्यरत है। दोनों के विवाह को भव्य बनाने को लेकर काफी इंतजाम किए गए थे। जो कसर रह गई थी वो दुल्हनिया ने पूरी कर दी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button