देश

जब “नितिन गडकरी” ने पत्नी को बिना बताए, अपने ससुर के घर पर, चलवा दिया बुलडोजर..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – (गुरुग्राम) सड़क मार्ग के जरिये सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई का सफर जल्द ही साकार होने वाला है। कई हरियाणा, राजस्थान और गुजरात समेत राज्यों से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इस बीच बृहस्पतिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया। उन्होंने यहां पर निर्माण को लेकर ताजा जानकारी भी ली।

Advertisement
Advertisement

इस मौके पर सोहना में अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने लंबे कार्यकाल के अनुभव भी वहां पर मौजूद अभियंताओं और पत्रकारों के साथ साझा किए। एक घटना का जिक्र करते हुए नितिन गडकरी ने बताया- ‘जब मेरी नई-नई शादी हुई थी तो मेरे ससुर का घर सड़क के बीचोंबीच आ रहा था। जाहिर है यह बड़ी समस्या थी। लोगों को आवागमन सुलभ नहीं हो रहा था। ऐसे में इससे निजात पाना नितांत आवश्यक था।’ इस समस्या के बारे में नितिन गडकरी ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि पूरा मामला रामटेक का है और वह सड़क के बीच में घर की मौजूदगी के चलते धर्म संकट में पड़ गए थे। बावजूद इसके नितिन गडकरी ने अपना धर्म निभाते हुए पत्नी को बिना बताए ससुर के घर पर बुलडोजर चलवा दिया और सड़क बना दी। इसके बाद आम जनता का आवागमन सुलभ हो गया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button