देश

राष्ट्रीय लोक जनता दल नई पार्टी बनाने का उपेंद्र कुशवाहा ने किया एलान…..एमएलसी से भी देंगे इस्तीफा

(शशि कोन्हेर) : पटना -बिहार में नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की तनातनी ने नया मोड़ ले लिया है। आखिरकार बगावती तेवर अपनाए उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। कुशवाहा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे आज से नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

Advertisement

मीडिया से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को राज्य चलाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जॉर्ज फर्नाडिंस के कारण नीतीश कुमार मुखिया बने थे। उस समय जनता तबाह थी। हमने बिहार की जनता को उस हालात से निकालने के लिए 10-12 साल तक संघर्ष चला। हम सब साथ रहे। बिहार को खौफनाक मंजर से निकालने में पूरी ताकत लगा दी।

Advertisement
Advertisement

कुशवाहा ने नीतीश कुमार की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि उस समय नीतीश जी ने बहुत अच्छा काम किया लेकिन अंत भला तो सब भला होता है। बाद में अंत भला नहीं हुआ। आज जिस ओर नीतीश कुमार चल पड़े हैं, वो बहुत बुरा है। आज से नई शुरुआत होगी। बड़े फैसले के लिए साथियों के लिए बुलाया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button