बिलासपुर
EXCLUSIVE : जब मिला डॉ. सहारे का सहारा, तो कर्मचारियों ने समाप्त कर दी हड़ताल….
(नीरज शर्मा) : बिलासपुर – सिम्स के नए डीन डॉ के के सहारे से मिलकर कर्मचारी अपनी हड़ताल समाप्त करने मान गए हैं।उन्होंने कहा कि डॉ के के सहारे ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि आने वाले 15 दिनों के अंदर उनकी सभी मांगों पर शासन के निर्देशानुसार उचित निर्णय ले लिया जाएगा। जिसके बाद टीम के कर्मचारियों ने अपने 59 दिनों के हड़ताल को समाप्त करने का फैसला लिया है। हालांकि यह बात जरूर है कि हड़ताल से सिम्स के मरीजों को काफी तकलीफ उठानी पड़ी थी, और अब सभी कर्मचारियों के काम पर लौटने से मरीजों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
Advertisement