बिलासपुर

महिला मजदूर की मौत के बाद जागा निगम प्रशासन, निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का सड़क पर पड़ा मटेरियल जप्त…..

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – महिला मजदूर की कार से दबकर हुई मौत के बाद बेपरवाह नगर निगम को अपना कर्तव्य याद आ गया। एक मौत के बाद जागे निगम प्रशासन ने मौत की वजह बने सड़क पर पड़े बिल्डिंग मटेरियल क़ो जप्त करने की कारवाही की। साथ ही सम्बंधित क़ो नोटिस भी जारी किया।

Advertisement

दोपहर करीब 12 बजे लिंक रोड स्थित शाकुंतलम भवन में राम किशोर अग्रवाल के यहाँ काम्प्लेक्स मे लेंटर की तैयारी चल रही थी, आधी से ज्यादा सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल बिखरा पड़ा हुआ था, तभी एक नाबालिग इंडिगो कार को तेज़ गति से चलाते हुए सड़क किनारे काम कर रहे लेबरों की भीड़ पर चढ़ा दिया। इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और एक महिला मजदूर की मौके पर हीं मौत हों गयी, जबकि 7 लोग घायल हो गए। इस बड़ी घटना के बाद नींद से जागे निगम प्रशासन ने सड़क पर रखे मटेरियल की जप्ती की कार्यवाई की। भवन विभाग के अधिकारी गोपाल ठाकुर और टीम ने रेत गिट्टी और सीमेंट के ढेर को बरामद कर लिया।हालांकि निगम प्रशासन की यह जिम्मेदारी है की सड़क पर अवागमान बाधित करने वालो के खिलाफ रोजाना कारवाही करें, लेकिन ऐसा होता नहीं। और यही वजह है, की इस तरह की दुर्घटनाये आए दिन सामने आती है। बताया जा रहा है की सड़क पर मटेरिल रखने के मामले मे निगम ने संचालक क़ो 10 हजार का पेनेल्टी नोटिस जारी किया है। जप्त मटेरियल क़ो त्रिवेणी भवन मे रखवा दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button