अन्य

सेहत के लिए फायदेमंद क्या है… फ्रिज का या मटके का ठंडा पानी… किसमें छुपे हैं, सेहत के राज

(शशि कोन्हेर) :गर्मियों के मौसम में ठंडे पानी के बिना प्यास बुझा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी अपने साथ कई समस्याएं लेकर आता हैं। ऐसे में अगर आप खुद को कई बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो मटके का पानी पिएं। जी हां मिट्टी में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता होती हैं।

Advertisement

पुराने समय में फ्रिज की सुविधाएं नहीं थी। ऐसे में लोग मिट्टी के बर्तनों में रखा पानी ही पिया करते थे। मिट्टी के मटके में पानी काफी ठंडा रहता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं मटके का पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में।

Advertisement
Advertisement

गैस की समस्या से राहत

Advertisement

जिस व्यक्ति को गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है उसके लिए मटके का पानी काफी फायदेमंद होता हैं। यह गैस की समस्या से निजात दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।

Advertisement

स्किन के लिए फायदेमंद

मटके का पानी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह आपको त्वचा संबंधी कई परेशानियों जैसे- खुजली, मुंहासे, पिंपल्स, एलर्जी से दूर रखने में मदद करता है।

लू से बचाव

मटके का पानी आपके शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। मटके के पानी का स्वाद काफी अलग होता है जिस कारण लोग इसका अधिक सेवन कर लेते है। गर्मियों के मौसम में ये हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ लू से भी बचाता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें

मटके का पानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। यह हमारे शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को भी नियंत्रित रखता है।

आयरन की कमी पूरा करें

मिट्टी के मटके में रखे पानी को पीने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।

दर्द से राहत

मिट्टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो शरीर में हो रहे दर्द व सूजन जैसी कई समस्याओं से राहत दिला सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button