छत्तीसगढ़

राहुल गांधी के साथ 14 किलोमीटर पैदल चले टीएस सिंहदेव ने क्या कहा..?

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – देश में चल रहे कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को 70वां दिन है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी महाराष्ट्र में इस यात्रा का हिस्सा बने। बाबा ने वाशिम से माले गांव तक राहुल गांधी के साथ साढ़े 14 किमी पदयात्रा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से 350 लोग इस यात्रा में शामिल होने वाले हैं।

Advertisement

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वाशिम जिले से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की। इस यात्रा के दौरान सिंहदेव मंगलवार से दो दिन तक राहुल गांधी के साथ रहे।

Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य नफरत तोड़ो भारत जोड़ो है। इसी विचार के तहत राहुल गांधी अपना संदेश देते जा रहे हैं।

Advertisement

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह अगले साल कश्मीर में खत्म हो जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button