देश

राहुल ने ट्वीट कर PM मोदी को किस बात के लिए दिया धन्यवाद…..?

Advertisement

दिल्ली : त्योहरों का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होने से एक बार फिर आम आदमी को करारा झटका लगा है साथ ही उनके पूरे महीने का बजट गड़बड़ा गया है। तो वहीं, अब कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने तंज कसते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट

करते हुए लिखा, ‘दाम बढ़ता जा रहा है, पेट्रोल-डीज़ल-खाद्य सामान-LPG का, त्योहार का मौसम कर दिया फीका, धन्यवाद है मोदी जी का! #PriceHik’। बता दें, यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा हो। इससे पहले भी राहुल गांधी महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते रहे है।

इससे पहले एक अक्टूबर को राहुल गांधी ने लिखा था, ‘रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के लिए पेट्रोल के दाम ज़िम्मेदार हैं। रिकॉर्ड तोड़ पेट्रोल दामों के लिए केंद्र सरकार ज़िम्मेदार है। सारे ग़लत रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक व्यक्ति ज़िम्मेदार है। #PetrolPrice’। दरअसल, शुक्रवार 08 अक्टूबर को एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। आज पेट्रोल के दाम में 34 से 37 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 26 से 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। पिछले 12 दिन में 12 बार डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है तो वहीं पेट्रोल के दाम 9 बार बढ़े हैं। देश के 20 राज्यों में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101 रुपए के पार हो गई है। बता दें, पिछले 11 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 2.35 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल 3 रुपए तक महंगा हो गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button