देश

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यह क्या कह डाला.. उनके बयान से बिहार और यूपी में मचा बवाल..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – पंजाब में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ दिए बयान के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सीएम चन्नी के साथ-साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़ी होकर हंस रही हैं। तालियां बजा रही हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या ऐसे कांग्रेस देश और यूपी का विकास करेगी? लोगों को आपस में लड़ाकर?

Advertisement
Advertisement

क्या कहा भाजपा नेता अमित मालवीय ने

Advertisement

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा करते हुए करते कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान यूपी और बिहार के लोगों का अपमान किया है। ‌ साथ ही उन्होंने कांग्रेस की राजनीति पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा, ‘मुख्यमंत्री (चरणजीत सिंह चन्नी) मंच से यूपी और बिहार के लोगों का अपमान करते हैं और (कांग्रेस महासचिव) प्रियंका गांधी वाड्रा पास खड़े रहकर हंस रही हैं और ताली बजा रही हैं।’ आगे उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ‘ऐसे कांग्रेस यूपी और देश का विकास कैसे करेगी? लोगों को आपस में लड़ा कर?’

Advertisement

भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्यमंत्री चन्नी के साथ मंच पर खड़ी हैं, जिसमें मुख्यमंत्री चन्नी के यह कहने, ‘बिहार दे, यूपी दे भईये आके इते राज नई करंदे। आरोप है कि जब चन्नी बिहार और यूपी के लोगों के खिलाफ यह बात कह रहे थे तब मंच पर उनकी बगल में खड़ी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ताली बजा रही थीं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button